देखिए हरियाणा की अनाज मंडियों (Haryana Anaj Mandi ) में बढ़ी मजदूरी ( majdoori increase)

Haryana Anaj Mandi में व्यापारी और मजदूर आमने-सामने

हरियाणा में पहले आढ़ती सरकार की ई-नाम प्रणाली के खिलाफ हड़ताल पर चले गए थे। कुछ जगह मजदूरों को मजदूरी नहीं दिए जाने से मजदूर हड़ताल पर जाने की धमकी दे रहे हैं। जबकि मंडियों में किसान धान, कपास व नरमा लेकर पहुंचने लगे हैं।

सिरसा अनाज मंडी में व्यापारी और मजदूर हुए आमने-सामने

सिरसा अनाज मंडी के आढ़तियों व मंडी मजदूरों के बीच सुलह नहीं हुआ है। इस पर मजदूरों ने तीसरे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने मजदूर सुबह से ही धरना देकर बैठ गये। अनाज मंडियों में शनिवार से सरकारी रेट पर फसलों की खरीद शुरू होनी है। जिसको लेकर कई किसान मंडियों में अपनी उपज भी लेकर आ रहे हैं। आज ( majdoori increase) का नोटिश पंचकूला से जारी हुआ है।

मजदूर क्यों है नाराज

ऐसा बताया जा रहा है कि नरमा व कपास पर मंडी मजदूरों को किसी प्रकार की मजदूरी नहीं दी जा रही है। जिसके कारण मजदूरों में आक्रोश है। हालांकि मजदूरों द्वारा नरमा सैंपल फैक्ट्री पर्चा और साथ जाकर लोडिंग करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मजदूरों को बार-बार बरगलाया जा रहा है। मजदूरों का लगातार शोषण किया जा रहा है। नरमा तोलने के लिए मजदूरी देने की बात की जाती है जबकि फैक्ट्री में जाने के बाद व्यापारी मजदूरों से माल न उतरवाकर जेसीबी से उतरा रहे हैं जिससे मजदूर वर्ग में रोष है।

आवश्यक सूचना : सभी आढ़तियों को सूचित किया जाता है कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला ने दिनांक 01-10-2022 से मजदूरी ( majdoori increase) बढ़ा दी है जिसका संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है :- गजट नोटिफिकेशन 64538/643

सरकारी धान पर 50 किलो के नए मजदूरी भाव ( majdoori increase)

माल अनलोडिंग-2.70
पंखा झराई सफाई पूरी तरह-3.74
जे फार्म पर लगने वाला खर्चा-6.44
भराई एवं कण्डा चढ़ाई-3.28
कण्डे से उतराई एवं लाईन में लगवाई-1.96
लेबर को दी जाने वाली कुल मजदूरी-11.68
तुलाई (तोले को दी जाने वाली तुलाई)-2.23
सिलाई मशीन द्वारा-1.78
लोडिंग-3.10
सरकारी आई फार्म पर लगने वाला खर्चा-12.35

सरकारी धान पर 35 व 37.50 किलो के नए मजदूरी भाव ( majdoori increase)

माल अनलोडिंग-2.25
पंखा झराई सफाई पूरी तरह-3.31
जे फार्म पर लगने वाला खर्चा-5.56
भराई एवं कण्डा चढ़ाई-3.02
कण्डे से उतराई एवं लाईन में लगवाई-1.57
लेबर को दी जाने वाली कुल मजदूरी-10.15
तुलाई (तोले को दी जाने वाली तुलाई)-2.23
सिलाई मशीन द्वारा-1.78
लोडिंग-2.50
सरकारी आई फार्म पर लगने वाला खर्चा-11.10

अन्य जींस एवं धान (प्राइवेट) के नए मजदूरी भाव ( majdoori increase)

अनलोडिंग-2.70
बिजली का पंखा व सफाई पूरी तरह-3.74
भराई एवं कण्डा चढ़ाई-3.28
बिना लाईन में लगवाए कण्डे से उतराई-0.98
लेबर को दी जाने वाली कुल मजदूरी-10.70
लाईन में लगवाई समेत दी जाने वाली मजदूरी-11.68
तुलाई (तोले को दी जाने वाली तुलाई)-2.23
आई फार्म पर लगने वाला खर्चा लाईन में लगवाई-6.49
जे फार्म पर लगने वाला खर्चा-6.44
आई फार्म पर लगने वाला खर्चा लाईन में लगवाई सहित-7.47

नरमा कपास (प्रति क्विवंटल) 100किलोग्राम के नए मजदूरी भाव ( majdoori increase)

अनलोडिंग (गाडा एवं ट्राली से )- 5.00
ढेरी बनाई व सफाई पूरी तरह-4.55
पली भराई एवं कण्डा चढ़ाई-7.30
लेबर को दी जाने वाली कुल मजदूरी-16.85
लाई (तोले को दी जाने वाली तुलाई)-5.00
आई फार्म पर लगने वाला खर्चा-12.30,
जे फार्म पर लगने वाला खर्चा-9.55

नोट – कच्चे आढ़तियों को जो मजदूरी आई फार्म एवं जे फार्म पर मिलती है, वहीं मजदूरी लेबर को दी जाती है।

Leave a Comment