किसान अकादमी

हमारे बारे में

किसान अकादमी की स्थापना पंजाब राज्य के मोहाली जिले में कृषि जगत में 21 वर्षों का प्रैक्टिकल अनुभव रखने वाले कमल जीत ने की है | किसान अकादमी का उद्देश्य खेती किसानी सेक्टर में काम कर रहे विभिन्न स्टेक होल्डर्स की खेती किसानी से जुड़े प्रैक्टिकल ज्ञान से अवगत कराना है |

आज के दौर में खेती किसानी सिर्फ खेत में काम करके सफल नही हो सकती हैं आपको खेती किसानी से जुड़े विभिन्न सेक्टर्स जैसे फ़ूड , सर्टिफिकेशन , लीगल , बिजनेस डेवलपमेंट , किसान कम्पनी , कोआपरेटिव सोसायटी, मौसम विभाग , मार्किट इंटेलिजेंस आदि की ठीकठाक समझ होनी अत्यंत आवश्यक है |

जब इंसान जीवन में आगे बढने की सोचता है तो उसके सामने अनेकों सवाल चैलेन्ज बनकर खड़े हो जाते हैं और ज्यादातर समय उन सवालों के जवाब और सही दिशा तलाशने में निकल जाता है | किसान आकदमी एक ऐसा मंच है जिसमें किसानाचार्यों और एल्युम्नाई का बड़ा नेटवर्क है इसमें जुड़ने मात्र से आप ऐसे सशक्त नेटवर्क का हिस्सा बन जाते हैं जिसमें आपके हरेक सवाल के जवाब के साथ आपको उचित मार्गदर्शन भी मिल जाता है | जिसकी वजह से आप जीवन में जो भी करें तेजी से आगे बढ़ते हैं |

कौन कौन प्रशिक्षण ज्वाइन कर सकता है ?

  1. खेती को व्यवसाय मान कर काम करने के इच्छुक किसान |
  2. बी.एस.सी. कृषि के स्नातक
  3. एम.एस.सी. कृषि के स्नातक
  4. इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग करने वाले
  5. RAWE (रूरल एग्रीकल्चरल वर्क एक्सपेरिएंस)
  6. खेती किसानी में रूचि रखने वाले
  7. कृषि आधारित रोजगार विकसित करने की इच्छा रखने वाले
  8. व्यावसायिक इंटर्नशिप करने वाले
  9. कृषि सेक्टर में डिप्लोमाधारी जो अपना व्यावसायिक ज्ञान बढाने की महत्वकांक्षा रखते हैं
  10. आर्गेनिक खेती करने के इच्छुक और आर्गेनिक फ़ूड का व्यवसाय करने के इच्छुक
  11. एम.बी.ए. एग्री बिजनेस या एम.बी.ए. (जनरल) करके कृषि सेक्टर में काम करने के इच्छुक
  12. कृषि से जुड़ा कोई व्यवसाय करने वाले प्रोफेशनल्स जो अपने काम को और बड़ा करने की इच्छा रखते हो
  13. कोआपरेटिव सोसायटी में मैनेजर , डायरेक्टर और सक्रिय सदस्य
  14. किसान कम्पनियों के सीईओ , डायरेक्टर्स और सक्रिय सदस्य
kisan academy 1

कोर्स की अवधि

किसान अकादमी में रेगुलर कोर्स चलता है जिसमें एक महीना भर लगता है | इसमें हर रोज एक विषय लिया जाता है और उस विषय पर लगभग एक घंटा चर्चा होती है और विषय की प्रैक्टिकल साइड पर पोरी चर्चा के बाद काम करने के लिए असाय्नमेंट दिया जाता है | जिन कैंडिडेट्स को आगे अपने कालेज में रिपोर्ट जमा करनी होती है उन्हें आसाय्न्मेंट लिखना आवश्यक होता है अन्य अभ्यर्थी अपनी सुविधा के लिए नोट्स बना सकते हैं |

प्रशिक्षण का तरीका

किसान अकादमी में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से नौ बजे तक गूगल मीट के माध्यम से एक सेशन आयोजित किया जाता है और इसी सेशन में ऑनलाइन स्क्रीन शेयरिंग के जरिये लाइव चर्चा का आयोजन किया जाता है और हर रोज एक महत्वपूर्ण विषय लिया जाता है और उसका एक्सपोजर कराया जाता है |

प्रशिक्षण को कब ज्वाइन किया जा सकता है

प्रशिक्षण को कभी भी किसी भी दिन ज्वाइन किया जा सकता है क्यूंकि सभी विषय एक पैटर्न में दोहराए जाते हैं जिस दिन अभ्यर्थी प्रशिक्षण ज्वाइन करता है उसके लगभग एक महीने के बाद उसका प्रशिक्षण पूरा हो जाता है यदि वह अभ्यर्थी यह महसूस करता है कि उसे पहले से पढ़ चुके टॉपिक्स को रिपीट करना है तो उसे मना नहीं किया जता है वो प्रशिक्षण में भाग लेना जारी रख सकता है |

kisan academy 4

प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए क्या करना है ?

किसान अकादमी के चीफ मेंटर और कोर्स कोऑर्डिनेटर कमल जीत किसानो के लिए बनाई गयी एक संस्था को सहयोग करते हैं जिसका नाम किसान संचार है | इस संस्था का उद्देश्य किसानों की इनफार्मेशन नीड्स की पूर्ती करना है और उन्हें नोलेज सिस्टम से जोड़ना है ताकि वे समय रहते अच्छे फैंसले ले सकें | उदहारण के तौर पर अनेकों विभाग विभाग अरबों रुपये खर्च करके किसानोपयोगी इंटेलिजेंस पैदा करके अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करते हैं लेकिन वह इंटेलिजेंस यदि किसान को सरल भाषा में उपलब्ध हो जाए तो वो अपनी खेती से जुड़े महत्वपूर्ण फैंसले ले सकता है | किसान संचार संस्था ऐसे दूरदराज में रहने वाले किसानों को नि:शुल्क मौसम की जानकरियां, मंडी भाव, सरकारी योजनायें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध करवाता है |

आपको कम से कम दो हज़ार रुपये का डोनेशन किसान संचार संस्था के खाते में करना और जीवन भर कमल जीत आपको मेंटर के रूप सहयोग करते रहेंगे | बाद में यदि आप को यदि किसान संचार का सेवा कार्य अच्छा लगे तो आप एक हज़ार से अधिक भी डोनेशन कर सकते हैं और संस्था के साथ जुड़ सकते हैं | किसान संचार संस्था आपके द्वारा किये गये डोनेशन की पक्की रसीद जारी करेगी और आपके द्वारा किये गये सहयोग से संस्था के उद्देश्यों की पूर्ती करेगी |

पे.टी.एम. के माध्यम से

आपको PayTm करने के लिए 9780092197 नम्बर पर पे टी एम करना है यह अकाउंट नंबर किसान संचार के नाम से पे टी एम में पंजीकृत है |

ऑनलाइन बैंक ट्रान्सफर

ऑनलाइन बैंक ट्रान्सफर करने के लिए बैंक डिटेल इस प्रकार है :

क्रामंक हेड डिटेल
1बैंक का नाम YES BANK
2एकाउंट का नाम KISAN SANCHAR
3एकाउंट नम्बर 029194600000050
4आई ऍफ़ सी कोड YESB0000145

नोट : आप उपर बताये दोनों में से किसी भी माध्यम से डोनेशन करें लेकिन उसकी रसीद जो पेमेंट के बाद जेनरेट होती है उसे [email protected] पर ईमेल कर दें और 9992220655 पर व्हाट्सएप्प कर देवें |

प्रशिक्षण हेतु आवश्यक संसाधन ?

प्रशिक्षण करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन और इन्टरनेट कनेक्शन होना चाहिए इसके अलावा एक रजिस्टर , पेन , चार्ट पेपर कुछ स्केच पेन कुछ लूज पेपर शीट्स होनी चाहियें | यदि लैपटॉप और प्रिंटर भी है तो आप प्रशिक्षण में ज्यादा आनंद उठा सकते हो यदि नही भी है तो कोई बात नही काम ठीक ठाक चल जाता है |

सर्टिफिकेशन

kisan academy certificate
सैंपल सर्टिफिकेट

एक माह का प्रशिक्षण पूरा होने पर जब आपको संतुष्टि हो जाए और आपको लगे कि आपको सर्टिफिकेशन की आवश्यकता है आप किसान आकदमी को सर्टिफिकेशन के लिए निवेदन कर सकते हैं | आपको सर्टिफिकेट ईमेल और प्रिंट करके स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा |

फ़ेलोशिप

जो अभ्यर्थी किसान अकादमी से सर्टिफिकेट पा लेंगे उन्हें किसान अकादमी की फेलोशिप नेटवर्क से जोड़ा जाएगा और किसान आकदमी से जुडी सभी जानकारियाँ , शोध और ऑनलाइन लेक्चर्स आदि कि सुविधा मिलती रहेगी | किसान अकादमी अल्युम्नाई नेटवर्क के माध्यम से भी आप लाभ लेते रहेंगे | इसके लिए किसान अकादमी आपको अल्युनाई नेटवर्क की ऑनलाइन डायरेक्टरी उपलब्ध काराती रहेगी |

kisan academy 2

किसान अकादमी कोर्स की डिटेल्स

1.सॉफ्ट स्किल्स,कंप्यूटर स्किल्स, मोबाइल स्किल्स इन एग्रीकल्चर प्रोफेशन
2. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पोर्टल का व्यावाहरिक उपयोग कसे करें
3.भारत सरकार के SEEDNET पोर्टल का व्यावाहरिक उपयोग कसे करें
4. डायरेक्टोरेट ऑफ़ मार्केटिंग इंस्पेक्शन का रोल और व्यवाहरिक उपयोग
5. भारत में फ़ूड पॉलिटिक्स और उसपर वैश्विक असर
6.भारत सरकार का mKisan पोर्टल क्या है और उसमें आपके लिए काम का क्या है ?
7.भारत सरकार का mFMS पोर्टल क्या है और उसमें आपके लिए काम का क्या है ?
8.लैंड रिफॉर्म्स का इतिहास और भूमि कानूनों का व्यवाहरिक ज्ञान
9.आर्गेनिक फार्मिंग क्या होती है और इसकी पूरी दुनिया में क्या स्थिति है ?
10.मिटटी क्या होती है , इसपर क्या काम करना होता है इसका व्यवाहरिक ज्ञान
11. जुस्ट्स वोन ली बिग कौन थे और उनका हमारे से क्या कनेक्शन है ?
12.कोआपरेटिव सोसायटी क्या होती है इसका इतिहास वर्तमान और भविष्य क्या है ?
13.अपना कारोबार कैसे शुरू करें ? इसके लिए क्या क्या करना पड़ता है ?
14.फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी क्या होती है ? इसे कैसे बनाते और चलाया जाता है ?
15.एन.जी.ओ. क्या होती है? इसे कैसे बनाते और चलाया जाता है ?
16.सेन्ट्रल और स्टेट स्कीम्स क्या होती हैं ? इनका लाभ कैसे लिया जा सकता है ?
17.हनी बी नेटवर्क क्या है? उसका हमारे जीवन में क्या महत्व है ? हम क्या लाभ होगा ?
18.मल्टीपरपज फ़ूड प्रोसेसिंग मशीन की कहानी
19.भारत सरकार का नेशनल प्रोग्राम ऑन आर्गेनिक प्रोडक्शन क्या है ?
20.आर्गेनिक सर्टिफिकेशन क्या होता है इसे कैसे कराया जा सकता है ?
21.कृषि में बैंकिंग सेक्टर का क्या रोल है और इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है ?
22.नाबार्ड संस्था का इतिहास , परिचय और इसके व्यावाहरिक पक्ष
23.हॉर्टिकल्चर में क्या क्या संभावनाएं हैं ?
24.एग्रीइनपुट्स का बिजनेस क्या है ? इसमें कानूनी पक्ष क्या है ? इससे कैसे जुड़ें ?
25.एग्री जर्नलिज्म क्या है ? इसमें कैरियर की क्या क्या संभावनाएं हैं ?
26.फैमली फार्मर क्या होता है और इसका बिजनेस मॉडल कैसे बनाया जाता है ?
27.नये कृषि कानून क्या हैं ? इसमें किसानों और नागरिकों को क्या फर्क पड़ने वाला है ?
28.कीट साक्षरता क्या है? इससे कैसे हमारी सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है ?
29.कृषि सेक्टर में एक्सपोर्ट की क्या संभावनाएं हैं ? इसमें हमारे लिए क्या है ?
30.सोशल मीडिया का कृषि और व्यावसाय में कैसे उपयोग किया जा सकता है ?
31.कृषि में डेली इनकम मॉडल क्या है? इसके व्यावारिक पक्ष पर चर्चा
32.बालीवुड ने कृषि सेक्टर में कितना योगदान दिया है और उस निधि का उपयोग ?
33.पारम्परिक ज्ञान और कृषि में क्या संबध है ? इसका उपयोग कैसे करना है ?
34.प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और मैनेजमेंट
35.रिपोर्ट कैसे लिखें?

Leave a Comment