PM Kisan Yojana में किसान अपना नाम चेक कर लें
किसानों को सितंबर महीने के शुरू से ही PM Kisan Yojana की 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसान साथी हमसे सवाल करते रहते हैं कि PM Kisan Yojana की 12वीं किस्त के पैसे खातों में कब तक आ जाएंगे। हालांकि इस बार देरी का कारण यह रहा है कि PM Kisan Yojana में भूमि के रिकॉर्ड ऑनलाइन किए जा रहे हैं। ताकि फर्जी किसान बनने कर PM Kisan Yojana का पैसा हड़पने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
PM Kisan Yojana की 12वीं किस्त में किसानों को पूरे 2 हजार रु मिलने हैं। PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत सरकार किसानों को आर्थिक तौर मजबूत बनाना चाहती है और किसान फसल की तैयारी के लिए किसी से कर्ज लेकर फसल न लगाए, इसके लिए सरकार छोटे एवं सीमांत किसानों की मदद कर रही है। हर साल तीन किस्तों में कुल 6 हजार रु किसानों को दिए जा रहे हैं। यह राशि हर चौथे महीने दी जाती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana का पैसा आने में देरी होने का कारण यही है कि भूलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। यह प्रक्रिया जब पूरी हो जाएगी तब किसानों के खाते में 12वीं किस्त आएगी। अभी तक 11 किस्त किसानों को मिल चुकी हैं। 12वीं किस्त में देरी जमीनों के रिकॉर्ड की जांच होने की वजह से नहीं आई है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana में किसानों ई-केवाईसी करने का मौका दिया हुआ है। जिन किसान साथियों ने अभी तक अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं वो जल्द से जल्द अपने फोने के माध्यम से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। पहले एक निश्चित तारीख तक ही किसान ई-केवाईसी करवा सकते थे, परंतु अब सरकार ने इसे ऑपन कर दिया है। वेबसाइट पर जाकर किसान साथी खुद भी ई-केवाईसी कर सकते हैं या फिर किसी सहायता सीएससी सेंटर से भी करवा सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की सूची में अगर आपका नाम होगा तभी आपके खाते में 12वीं किस्त आएगी, अन्यथा आपकी किस्त नहीं आएगी। इसलिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आप सरकार की ऑफिशियल साइट पर जाकर- pmkisan.gov.in पर देख सकते हैं।
किसान साथी कैसे अपना नाम चेक करें-
सबसे पहले किसान साथी आपको इस लिंक पर—pmkisan.gov.in– क्लिक करना है या जाना है।
उसके बाद Home पेज पर सीेधे हाथ की तरफ नीचे Kisan Corner दिखेगा।
उसके बाद लाभार्थी सूची वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसमें आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव भर देना है।
इसके बाद आपको रिपोर्ट प्राप्त करें- जहां लिखा आएगा, वहां क्लिक कर देना है। इसमें आपको पूरी सूची मिल जाएगी। फिर आप अपना नाम उस सूची में चेक कर सकते हैं।