सरसों के भाव (sarson ke bhav) की मंडी समीक्षा

किसान भाइयों आपकी सेवा में प्रस्तुत है 07 जनवरी 2025 के सरसों के भाव (sarson ke bhav) की मंडी समीक्षा

सरसों के भाव (sarson ke bhav) घटने के आसार कम

सरसों के भाव में गिरावट के आसार कम होते दिख रहे हैं। तेल मिलों की बढ़ती मांग और स्टाकिस्टों की बिक्री में कमी के कारण सरसों के भाव में हल्की वृद्धि देखी गई। लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए बढ़कर 6350 से 6400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। नजफगढ़ मंडी में लूज सरसों के भाव 5900 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल रहे, जबकि जयपुर मंडी में 42 कंडीशन सरसों के भाव 6450 रुपए प्रति क्विंटल थे। देशभर में सरसों की आपूर्ति 2 लाख बोरी के आसपास रही जिससे भविष्य में भाव में गिरावट की संभावना कम है।