साल 2003 में राज्य सरकार ने सिक्किम को एक जैविक राज्य (Organic State) में बदलने का संकल्प लिया। जिसके बाद साल 2016 में अपनी नीतियों और प्रयासों से सिक्किम दुनिया का सबसे पहला ऑर्गेनिक राज्य घोषित हुआ।
ये भी पढ़ें : Mandi Bhav Today 15 September 2022 Dhan, Kapas, Oil, Soyabean, Sarso Mandi Rates
जैविक खेती क्या है? What is Organic Farming
खेती की ऐसी पद्धति जिसमें पर्यावरण, जमीन, वायु और पानी चारों की शुद्धता पर फोकस करके खेती की जाती है। जिसमें रसायनिक पदार्थों के इस्तेमाल करने के बजाए प्राकृतिक तौर-तरीके एवं तकनीक अपनाकर जमीन को सभी उर्वरक दिए जाते हैं तथा फसलों के बचाव के लिए भी प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल जैविक खेती में मिट्टी, पानी, रोगाणुओं और अपशिष्ट उत्पादों, वानिकी और कृषि जैसे प्राकृतिक तत्त्वों का एकीकरण से खेती की जाती है।
ये भी पढ़ें : पागल कहे जाने वाले किसानों को खस की खेती ने बना दिया खास
जैविक खेती (Organic Farming) के जनक कौन हैं
Organic Farming शब्द से जुड़ी खेती के जनक अल्बर्ट हावर्ड बताए जाते हैं। जबकि भारत में पारंपरिक तौर पर इस खेती को सदियों से किया जाता रहा है।
जैविक खेती (Organic Farming) का मकसद
जैविक खेती का मुख्य मकसद यही है कि भूमि की उपजाऊ क्षमता बिना रसायनिक खादों के इस्तेमाल के बढ़ाई जाए ताकि फसलों का उत्पादन भी शुद्ध रूप में हो।
जैविक खेती (Organic Farming) कितने प्रकार की होती है
कहने को तो जैविक खेती को देशी खेती, प्राकृतिक खेती, पारंपरिक खेती, कुदरती खेती, गौ आधारित खेती कहा जाता है।
जैविक खाद कौन-कौन से हैं
जैविक खेती करने के लिए जाहिर है कि रसायनिक खादों के बजाए प्रकृति के अवशेष इस्तेमाल किए जाते हैं। जैसे कि- गोबर की खाद (Farm Yard Manure) कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद, जैविक खादें आदि।
ये भी पढ़ें : जानिए फर्जी GST बिल को कैसे पकड़ें!
जैविक खेती (Organic Farming) में सिक्किम बन गया विश्व के लिए मिसाल
सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने 2003 में जैविक खेती अपनाने की अधिकारिक घोषणा की थी। उसके बाद किसानों ने इसे हाथों-हाथ लिया। दरअसल सिक्किम को रासायनिक उर्वरकों को पूरी तरह बंद में करने में एक दशक से ज्यादा का समय लगा। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO), वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल (WFC) और गैर लाभकारी संगठन आईओएफएम ऑर्गेनिक इंचरनेशनल (The International Federation of Organic Agriculture Movements is the worldwide umbrella organization for the organic agriculture movement) ने मिलकर सिक्किम को पुरस्कार दिया।
सिक्किम’ ने भारत का पहला जैविक राज्य होने का दर्जा प्राप्त कर लिया है। जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी, 2016 को गंगटोक में ‘सिक्किम जैविक उत्सव, 2016’ के कार्यक्रम में की थी। सिक्किम देश का पहला पूर्ण जैविक खेती करने वाला राज्य बनकर भारतीय कृषि के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
सिक्किम पूर्ण जैविक खेती के तहत राज्य में खेती के लिए कीटनाशकों या रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं करता है। फसलों और सब्जियों को जैविक खाद के साथ प्राकृतिक रूप से विकसित किया जाता है। राज्य में रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल और उनकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। त्रिपुरा और उत्तराखंड राज्य भी इस लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास कर कर रहे हैं।
आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और केरल जैसे राज्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश ने 2027 और हिमाचल प्रदेश ने पूरे राज्य को 2022 तक प्राकृतिक कृषि के अंदर लाने का लक्ष्य रखा है।