गेहूं की 70% खरीद अधिक हुई पिछले साल के मुकाबले 28 लाख किसानों के खातों में सीधे पहुंची भुगतान की राशि

भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण मंत्रालय ने आज आंकडे जारी करते हुए बताया कि चालू रबी मार्केटिंग सीजन 2021 22 मई भारत सरकार की  विभिन्न नोडल एजेंसियों के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद जोरशोर से जारी है अभी तक कोई 28 लाख  किसानों को इस कार्यक्रम से लाभान्वित किया जा चुका है|

30 अप्रैल 2021 तक पंजाब के किसानों के खातों में सीधे 17495 करोड रुपए और हरियाणा के किसानों के खातों में 9286 करोड़ 24 लाख रुपुए भारत सरकार द्वारा गेहूं की खरीद के भुगतान के तौर पर ट्रांसफर किए गए हैं|

भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पंजाब के किसानों को उनकी फसल का मूल्य सीधा उनके खातों में प्राप्त हुआ है|  पंजाब समेत अन्य राज्य जैसे हरियाणा उत्तर प्रदेश चंडीगढ़ मध्य प्रदेश राजस्थान में 2 मई 2021 तक 292.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है| यह मात्रा पिछले साल हुई खरीद 171.5 लाख मीट्रिक टन  से 70% अधिक है|

अभी तक हुई गेहूं की कुल खरीद जोकि 292 लाख मीट्रिक टन है  में पंजाब की भागीदारी 39.23% (114.76) है, हरियाणा की भागीदारी 27.53% (80.55मीट्रिक टन) है और मध्य प्रदेश की भागीदारी 25.1% (73.76मीट्रिक टन) है | 

भारत सरकार की एक देश एक न्यूनतम समर्थन मूल्य और एक सीधे लाभ हस्तांतरण की नीति ग्राउंड पर कामयाब होती हुई दिखाई दे रही है | 

Leave a Comment