मक्के का भाव एवं मंडी समीक्षा

किसान भाइयों आपकी सेवा में प्रस्तुत है 1 जनवरी 2025 के मक्का का भाव की मंडी समीक्षा

मक्के के भाव स्थिर रहने की संभावना

मक्का की खपत बढ़ी है लेकिन इसके स्टॉक गोदाम में होने के कारण लागत महंगी हो गई है। इसके अलावा चावल किनकी के भाव में गिरावट आई है जिससे एथेनॉल कंपनियों को चावल में अच्छा मुनाफा लगने लगा है। इस कारण मक्का के व्यापार में निकट भविष्य में ज्यादा लाभ मिलने की संभावना नहीं है।

मक्की का उत्पादन राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में होता है जबकि बिहार और यूपी में गर्मी वाली मक्का की फसल समाप्त हो चुकी है। अब तक कारोबारी इन राज्यों से मक्का की खरीद कर रहे थे। हाल ही में एथेनॉल कंपनियां चावल किनकी की खरीद पर आ गई हैं क्योंकि इसके भाव 2,600 से 2,650 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं, जो मक्का की तुलना में सस्ता है।

मकई के भाव में नयी फसल तक तेजी की संभावना नहीं है जबकि चावल किनकी के भाव स्थिर हैं। एथेनॉल कंपनियों की चावल किनकी में रुचि बढ़ी है, और मक्का का स्टॉक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो गया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में मक्की के स्टॉक में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे स्टॉकिस्टों द्वारा बिक्री बढ़ गई है और ग्राहकी की कमी बनी हुई है। इस समय मक्का के भाव यूपी के माल में 2,500 से 2,550 रुपये प्रति क्विंटल और मध्य प्रदेश, राजस्थान के माल में 2,625 से 2,700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं।