सरसों का भाव (Saraso ka bhav) और उसकी मंडी समीक्षा

किसान भाइयों आपकी सेवा में प्रस्तुत है 03 जनवरी 2025 के सरसों का भाव (Sarason ka bhav) की मंडी समीक्षा

सरसों भाव (Saraso ka bhav) में गिरावट की संभावना कम

देश भर की विभिन्न मंडियों में सरसों की  मांग में कमी और 1.75 लाख बोरी की आपूर्ति के चलते लारेंस रोड पर सरसों का भाव 6250 रुपए से 6300 रुपए प्रति क्विंटल स्थिर रहा। हलांकि नजफगढ़ मंडी लूज में इसके भाव 5900 रुपए से 6000 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान में बाजार में 42% कंडीशन सरसों का भाव 6400 रुपए प्रति क्विंटल बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में सरसों के भाव में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई थी, लेकिन भविष्य में इसमें और अधिक गिरावट की संभावना नहीं है।