बादामगिरी के भाव तथा मंडी समीक्षा

किसान भाइयों आपकी सेवा में प्रस्तुत है 28 दिसम्बर 2024 की मंडी समीक्षा

बादामगिरी के भाव रहेंगे स्थिर

भारत के स्थानीय बाजारों में बादाम गिरी की कीमतें पिछले कुछ समय से बढ़ी हुई दिख रही थीं। कीमतों में बढ़ोत्तरी होने के कारण बाजार की बिक्री तथा उठाव कमजोर पड़ने लगे हैं।
हाल ही में आई बादाम गिरी की कीमतों में तेजी का स्टाकिस्टों ने फायदा उठाते हुए मुनाफा वसूली की बिक्री शुरू कर दी थी। व्यापारियों की बढ़ती हुई मुनाफा वसूली के कारण भारत के स्थानीय बाजारों में कैलिफोर्निया बादामगिरी ₹20 मंदी होकर 820 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

आपको बता दें कि बाजार में आने वाली इस मंदी से पहले बादाम गिरी की कीमतों में 120 से 130 रुपए की बड़ी बढ़त हुई थी। बड़ी कीमतों पर मुनाफा वसूली होने के कारण बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ा। आने वाले कुछ समय में बादाम गिरी की कीमतों में बढ़ोत्तरी की कोई संभावना नहीं दिख रही है।