Merta Mandi Moong Chana Gouar Rayda Kapas Bhav
किसान साथियो नमस्कार! आप सभी के लिए हमारी टीम हर रोज मेड़ता मंडी के भावों को अपडेट करती है, परंतु कुछ किसान साथियों ने कहा कि आप संडे वाले दिन पिछले 7 दिनों के भावों का एक साथ मूल्यांकन भी किया कीजिए। ताकि हमें अपनी फसलों के भावों का सही अंदाजा हो सके कि भाव कम हो रहे हैं या बढ़ रहे हैं या फिर वहीं अटके हुए हैं। तो किसान भाइयो हम आपकी इस इच्छा को पूरा करते हुए आपके साथ मूंग, कपास, ग्वार, चना और रायड़ा के पिछले 7 दिनों के भावों का मूल्याकंन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह प्रयास पंसद आएगा। अगर आपकी भी इच्छा है तो हमें कमेंट करके या फोन करके जरूर बताएं।
मेड़ता मंडी में पिछले 7 दिनों के मूंग भाव का मूल्यांकन (Moong Merta Mandi Bhav)
1 अक्टूबर 2022 मूंग का भाव -अधिकतम- ₹6600-6901, औसत-₹6000-6500, न्यूनतम-₹5500-5800
29 सितंबर 2022 को मूंग का भाव- अधिकतम-₹6800-7050, औसत-₹6000-6500, न्यूनतम-₹5500-5800
28 सितंबर 2022 को मूंग का भाव- अधिकतम-₹6800-7000, औसत-₹6000-6500, न्यूनतम-₹5500-5800
27 सितंबर 2022 को मूंग का भाव- अधिकतम-₹6800-7200, औसत-₹6000-6500, न्यूनतम-₹5500-5800
24 सितंबर 2022 को मूंग का भाव- अधिकतम-₹6800-7450, औसत-₹6000-6500, न्यूनतम-₹5500-5800
22 सितंबर 2022 को मूंग का भाव- अधिकतम-₹6800-7300, औसत-₹6000-6500, न्यूनतम-₹5500-5800
21 सितंबर 2022 को मूंग का भाव- अधिकतम-₹6800-7100, औसत-₹6000-6500, न्यूनतम-₹5500-5800
मूल्यांकन : मेड़ता मंडी में पिछले 7 दिनों में मूंग का सबसे अधिकतम भाव 24 सितंबर को 7450रु रहा, जबकि सबसे कम 5500रु रहा। मूंग के औसत भाव 6000-65000रु में स्थिरता बनी हुई है। अक्टूबर की पहली तारीख को ही मूंग के अधिकतम भाव में काफी गिरवाट देखने में मिल रही है। 29 सितंबर 6800-7050रु भाव था, जबकि 1 अक्टूबर को 6600-6901रु रहा। इसका सीधा मतलब है कि 150 से 200रु भाव में गिरावट आई है। मूंग के भाव में आगे गिरावट आती है या तेजी यह देखने वाली बात होगी।
मेड़ता मंडी में चने के भावों का 7 दिनों का मूल्यांकन (Chana Merta Mandi Bhav)
1 अक्टूबर 2022 चने का भाव -अधिकतम-₹4290, औसत-₹4200, न्यूनतम-₹4150
29 सितंबर 2022 चने का भाव – अधिकतम-₹4325, औसत-₹4200, न्यूनतम-₹4150
28 सितंबर 2022 चने का भाव – अधिकतम-₹4325, औसत-₹4200, न्यूनतम-₹4150
27 सितंबर 2022 चने का भाव – अधिकतम-₹4300, औसत-₹4200, न्यूनतम-₹4100
24 सितंबर 2022 चने का भाव – अधिकतम-₹4320, औसत-₹4200, न्यूनतम-₹4100
22 सितंबर 2022 चने का भाव – अधिकतम-₹4350, औसत-₹4200, न्यूनतम-₹4150
21 सितंबर 2022 चने का भाव – अधिकतम-₹4350, औसत-₹4200, न्यूनतम-₹4000
मूल्यांकन : मेड़ता मंडी में चने के भाव में भी सितंबर महीने की तुलना में अक्टूबर की पहली तारीख को ही गिरावट दर्ज हुई है। चना 4325रु से गिरकर 4290रु पर पहुंच गया है। औसत व न्यूनतम भावों में स्थिरता बनी हुई है। चने में 50-60रु की गिरावट आई है।
मेड़ता मंडी में ग्वार का भावों का आकलन Gouar Merta Mandi Bhav
1 अक्टूर 2022 ग्वार का – अधिकतम-₹4700, औसत-₹4500, न्यूनतम-₹4400
29 सितंबर 2022 ग्वार – अधिकतम-₹4750, औसत-₹4600, न्यूनतम-₹4430
28 सितंबर 2022 ग्वार – अधिकतम-₹4770, औसत-₹4600, न्यूनतम-₹4550
27 सितंबर 2022 ग्वार – अधिकतम-₹4850, औसत-₹4650, न्यूनतम-₹4400
24 सितंबर 2022 ग्वार – अधिकतम-₹4850, औसत-₹4650, न्यूनतम-₹4400
22 सितंबर 2022 ग्वार – अधिकतम-₹4896, औसत-₹4500, न्यूनतम-₹4250
21 सितंबर 2022 ग्वार – अधिकतम-₹4850, औसत-₹4620, न्यूनतम-₹4410
मूल्यांकन : जहां तक मेड़ता मंडी में ग्वार के भावों के मूल्यांकन की बात है सितंबर की तुलना में अक्टूबर के पहले ही दिन 50रु की गिरावट आई है। चने के औसत भाव में 100रु एवं न्यूनतम मूल्य में 30रु की गिरावट आई है। ग्वार में क्या मंदी आनी शुरू हो गई है या फिर से तेजी आ सकती है। इसका मूल्यांकन हम दूसरी पोस्ट में करेंगे।
मेड़ता मंडी में रायड़ा, सरसों का भावों का आकलन Rayda Merta Mandi Bhav
1-10-2022 Rayda Bhav-अधिकतम-₹5700, औसत-₹5500, न्यूनतम-₹5400
29 सितंबर 2022 रायड़ा – अधिकतम-₹5871, औसत-₹5600, न्यूनतम-₹5400
28 सितंबर 2022 रायड़ा – अधिकतम-₹5860, औसत-₹5630, न्यूनतम-₹5450
27 सितंबर 2022 रायड़ा – अधिकतम-₹6000, औसत-₹5700, न्यूनतम-₹5434
24 सितंबर 2022 रायड़ा – अधिकतम-₹6102, औसत-₹5750, न्यूनतम-₹5200
22 सितंबर 2022 रायड़ा – अधिकतम-₹6122, औसत-₹5734, न्यूनतम-₹5622
21 सितंबर 2022 रायड़ा – अधिकतम-₹6121, औसत-₹5700, न्यूनतम-₹5235
मूल्यांकन : मेड़ता मंडी में रायड़ा के भावों में मंदी देखने को मिल रही है। 171रु की गिरावट रायड़ा किसानों के लिए बड़ा झटका है। रायड़ा के औसत भाव में 100रु गिरावट है।
मेड़ता मंडी में कपास का भावों का आकलन Kapas Merta Mandi Bhav
1-10-2022 Kapas Bhav-अधिकतम-₹8800, औसत-₹8300, न्यूनतम-₹7800
29 सितंबर 2022 कपास – अधिकतम-₹9300, औसत-₹8800, न्यूनतम-₹8300
28 सितंबर 2022 कपास – अधिकतम-₹9300, औसत-₹8800, न्यूनतम-₹8300
27 सितंबर 2022 कपास – अधिकतम-₹9300, औसत-₹8800, न्यूनतम-₹8300
24 सितंबर 2022 कपास – अधिकतम-₹9300, औसत-₹8800, न्यूनतम-₹8300
22 सितंबर 2022 कपास – अधिकतम-₹9300, औसत-₹8800, न्यूनतम-₹8300
21 सितंबर 2022 कपास – अधिकतम-₹9300, औसत-₹8800, न्यूनतम-₹8300
मूल्यांकन : कपास के किसानों के लिए अक्टूबर महीने की पहला ही दिन बड़ा झटका देकर गया है। कपास के भावों में सीधे 500रु की गिरावट आई है। यह गिरावट अधिकतम, औसत व न्यूनतम तीनों ही स्तरों पर दर्ज हुई है।
मेड़ता मंडी में 1 अक्टूबर 2022 का पहला दिन किसानों के लिए काफी नुकसान लेकर आया है। कपास, चना, मूंग, ग्वार सभी में गिरावट दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में इनके भावों का ग्राफ घटता या बढ़ता है। इस पर अलग से एक पोस्ट लिखकर आकलन किया जाएगा।