जायफल का भाव तथा मंडी समीक्षा

किसान भाइयों आपकी सेवा में प्रस्तुत है 1 जनवरी 2025 में जायफल का भाव तथा मंडी समीक्षा

जायफल का भाव बना हुआ है स्थिरता

नई दिल्ली, स्थानीय बाजारों में जायफल की कीमतें कुछ समय से बढ़ी हुई चल रही हैं। कीमतें बढ़ने के बाद भी इसका उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही कारण है कि बाजारों में जायफल 700 रुपए प्रति किलोग्राम के अपने पूर्व स्तर पर बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में ही इसमें 10 से 15 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई थी। कामकाज व शादी ब्याहों में सुस्ती होने के कारण कोच्चि में आपूर्ति तथा कीमतें अपने पूर्व स्तर पर ही रुकी हुई हैं। आगे आने वाले समय में जायफल की बिक्री के उठाव में सुस्ती बनी रह सकती है