किसान भाइयों आपकी सेवा में प्रस्तुत है 05 जनवरी 2025 के बड़ी इलायची का भाव (badi ilayachi ka bhav) की बाजार समीक्षा
बड़ी इलायची का भाव (badi ilayachi ka bhav) छू रहा है आसमान
पिछले कुछ समय से भारत के स्थानीय बाजारों में बड़ी इलायची की मांग काफी हद तक बढ़ती हुई दिखाई दी है। जानकारों का मानना है कि इसी वर्ष अगले माह से रमजान शुरू होने वाला है जिससे बड़ी इलायची की मांग लगातार बढ़ रही है। मांग बढ़ने के अलावा भारत और भूटान जैसे देशों में इलायची के उत्पादन में लगातार गिरावट भी आई है। जिससे नेपाल जैसे देशों में बड़ी इलायची की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। कई स्रोतों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि पिछले सप्ताह ही इलायची की कीमतें बढ़कर 2800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
नेपाल बड़ी इलायची का मुख्य निर्यातक माना जाता है यही कारण है कि रमजान से पहले पहले ही कई देश नेपाल से बड़ी इलायची का आयात बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया हैं। कई जानकारों का तो यह भी मानना है कि इस वर्ष इलायची की कीमतें 3000 रुपए प्रति किलो के अपने पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती हैं। नेपाल में अच्छी क्वालिटी की बड़ी इलायची 2800 रुपए प्रति किलो, मध्य क्वालिटी की इलायची 2700 रुपए प्रति किलो तथा हल्की क्वालिटी की इलायची 2600 रुपए प्रति किलो के भाव पर हैं।