ग्वार गम की कीमतों में गिरावट की संभावना कम

किसान भाइयों आपकी सेवा में प्रस्तुत है 26 दिसम्बर 2024 ग्वार गम की मंडी समीक्षा

ग्वार गम की कीमतों में गिरावट की संभावना कम

गम पाउडर निर्माताओं की बढ़ती मांग और बिकवाली कमजोर होने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10,400-10,500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव लूज में 4,900-5,000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।

विशेषज्ञों का मानना है कि मांग बनी रहने और आपूर्ति नियंत्रित होने के कारण ग्वार गम की कीमतों में निकट भविष्य में गिरावट की संभावना कम है। बाजार में स्थिरता का रुख बना हुआ है।