सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि फल उत्कृष्टता केंद्र, मांगेआना पर बाग में लगे किन्नौं, माल्टा, अनार, अमरूद, जैतून, आडू, आलूबुखारा, अंजीर, जामुन, बेलपत्र, नाशपाति एवं खजूर आदि फलों की नीलामी वर्ष 2023-24 के लिए दिनांक 17.04.2023 को प्रातः 11.00 बजे केंद्र के प्रांगण में की जाएगी। नीलामी से पहले बाग को देखने के इच्छुक ठेकेदार एवं किसान उत्पादक समूह (एफ.पी. ओ.) के सदस्य किसी भी कार्यदिवस में आकर बाग का निरीक्षण कर सकते हैं। नीलामी के दौरान कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए सभी बोलीदाता सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखेंगे व मास्क का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक एफ.पी.ओ. सदस्य द्वारा अपना आधार कार्ड, एफ.पी.ओ. प्रमाण पत्र व किसान उत्पादक समूह के अध्यक्ष का बोली में भाग लेने बारे अधिकृत पत्र साथ लाना होगा। बिना आधार कार्ड व प्रमाण पत्र के बोली में भाग नहीं लेने दिया जायेगा व इसके अतिरिक्त इच्छुक ठेकेदार को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। बोली में भाग लेने के इच्छुक एफ. पी. ओ. सदस्य व ठेकेदारों को केंद्र पर निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा तथा अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं. 99967- 88110 पर संपर्क कर सकते हैं। फलदार पौधों का विवरण निम्न अनुसार है :-
क्र सं | फलदार फसल का नाम | क्षेत्र | पौधों की संख्या | बाग की आयु |
1 | नीम्बू वर्गीय सिट्रस | 21.15 एकड़ | 3077 | 5-12 वर्ष |
2 | अनार | 6 एकड़ | 986 | 8-12 वर्ष |
3 | अमरुद | 3 एकड़ | 498 | 11 वर्ष |
4 | खजूर | 2 एकड़ | 139 | 11 वर्ष |
5 | जैतून | 5 एकड़ | 621 | 11 वर्ष |
6 | आडू , आलूबुखारा, अंजीर, बेलपत्र, नाशपति | 3 एकड़ | 298 | 5 वर्ष |
7 | जामुन | बाउंड्री के साथ | 120 | 11 वर्ष |
नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रत्येक किसान उत्पादक समूह (एफ.पी.ओ.) एवं ठेकेदारों को रूपए 1,00,000/- की धरोहर राशि जमा करवानी होगी जो कि सफल बोलीदाता के अतिरिक्त सभी को नीलामी के पश्चात् वापिस कर दी जाएगी व सफल बोलीदाता द्वारा जमा धरोहर राशि को नीलामी राशि में समायोजित कर दिया जायेगा। नीलामी के विषय में अधिक जानकारी के लिए उप-निदेशक उद्यान, फल उत्कृष्टता केंद्र, मांगेआना (सिरसा) के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।
उप निदेशक उद्यान
फल उत्कृष्टता केंद्र
मांगेआना (सिरसा)