किसान भाइयों आपकी सेवा में प्रस्तुत है 02 जनवरी 2025 के सरसों तेल के भाव (sarson tel ka bhav) कीबाज़ार समीक्षा
सरसों तेल के भाव (sarson tel ka bhav) में गिरावट की संभावना कम
खरीदारी कमजोर होने के बावजूद सरसों तेल के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सरसों तेल के दाम 100 रुपये प्रति क्विंटल घटकर 13100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। टोंक में इसके भाव 12200 रुपए 12400 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए जबकि हरियाणा की मंडियों में यह 13000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर है।
विश्लेषकों का कहना है कि बिक्री कमजोर होने और मांग के धीरे-धीरे सामान्य होने से सरसों तेल के दाम में भारी गिरावट की संभावना नहीं है। कंडला में सरसों तेल कच्चे तेल के भाव 13300 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए जो बाजार में स्थिरता की ओर इशारा करता है।
बाजार के मौजूदा रुझान को देखते हुए सरसों तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है। व्यापारी भविष्य में दाम स्थिर रहने की उम्मीद कर सकते हैं।