प्रस्तुत है 26 दिसम्बर 2024 के सोने चांदी के भाव और बाज़ार समीक्षा
चांदी में ठहराव सोना घटने के आसार
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने के भाव में 200 रुपए की गिरावट के साथ सोने का मूल्य 78 हजार रुपए से 78500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गया है।
बिक्री में नरमी से 8 ग्राम की गिन्नी का भाव 59800 रुपए तक आ गया है।
वहीं वैश्विक बाजारों में चांदी की बिक्री कमज़ोर पड़ने से चांदी के भाव 90600 रुपए प्रति किलोग्राम तक आ गए हैं।
बिक्री में नरमी होने से चांदी के सिक्कों में भी 10 रुपए की गिरावट दर्ज की गई गिरावट के साथ सिक्के का भाव 1270 रुपए से 1280 रुपए प्रति नग आ गया है। चांदी का बाजार सीमित रहने से चांदी के भाव में ठहराव बने रहने की उम्मीद है वहीं सोने के भाव में विदेशों में गिरावट के कारण और भी गिरावट की संभावना जताई जा रही है।