निशोथ एक आयुर्वेदिक औषध

किसान भाइयों नमस्कार

मैं दिलीप गुणवाल हूँ और सरकारी सेवा में कानपुर में पोस्टेड हूँ और बहुत जल्द ही कानपुर से रवानगी पर हूँ। मेरी रूचि स्वदेशी से स्वावलंबी भारत बनाने की है और मैं इस बारे में सभी से कुछ न कुछ सीख कर जीवन में उसका प्रैक्टिकल करने का प्रयास करता रहता हूँ |

dilip gunwal

मैंने अपने कानपुर प्रवास के दौरान बहुत सारी जड़ीबूटियों और औषधियों की पहचान की है और उनकी जानकारी एकत्र की है | आज मुझे निशोथ नामक उत्तम औषधि के दर्शन हुए तो मैंने इसके बीज इकट्ठे कर लिए हैं । थोड़े दिनों के बाद जब मैं अपने गृह राज्य हरियाणा में जाउंगा तो अपने उपवन में इस पवित्र औषधि को उगाने का प्रयास करूंगा।

आज मैं आपको इस औषध के बारे में विस्तार से बताता हूँ |

निशोथ का वैज्ञानिक वर्गीकरण

जगत: Plantae
विभाग: Magnoliophyta
वर्ग: Magnoliopsida
गण: Solanales
कुल: Convolvulaceae
वंश: Operculina
जाति: O. turpethum

निशोथ अर्थात त्रिवृतनिशोथ एक विरेचक औषधि है। आयुर्वेद में विरेचन कर्म के लिए निशोथ की जड़ का प्रयोग किया जाता है। निशोथ बेल वर्गीय औषधि है। निशोथ की हर टहनी त्रिकोण आकार की होती है, इसलिए इसको त्रिवृत भी कहते हैं।

चरक संहिता के अनुसार जमालगोटा के बाद में निशोथ सर्वश्रेष्ठ विरेचक औषधि है। सामान्य तौर पर इसकी जड़ का अवलेह बनाकर रोगी को दिया जाता है। पंचकर्म चिकित्सा करने वाले चिकित्स्क बहुताए रूप में त्रिवृत अवलेह का प्रयोग करते हैं।

भयंकर कब्ज के मरीज जिन का मल सुखा अधिक रहता है, वे त्रिवृत अवलेह चिकित्सक की देखरेख में ले सकते हैं। सामान्य कब्जी में इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसका प्रयोग तभी करना चाहिए जब मल अधिक सूख गया हो।

एक बार प्रयोग करने पर दिन में कम से कम 10 से 20 बार दस्त लगते हैं और पुरानी कब्जी टूटकर बाहर निकलती है।

निशोथ की प्रजातियाँ

सफेद निसोथ

सफेद निशोथ की बेल जंगल में उगती है और इसमें सफेद रंग के फूल आते हैं | इस पर गोल -गोल फल लगते हैं और प्रत्येक फल में उनमें चार -चार बीज आते हैं पत्ते नोक दार गोल होते हैं | इसकी बेली की लकडी में तीन धारें होती हैं | सफेद निसोथ सबसे उत्तम होता है |

काला निशोथ

काले निशोथ की भी बेल होती है और फूल कालापन लिये बैंगनी रंग का होता है इसके पत्ते गोल-गोल नोकदार होते हैं | परंतु फल तथा पत्ते सफेद निशोथ से कुछ छोटे होते हैं |

लाल निशोथ

लाल निसोथ भी बेल की तरह ही उगता है और इसके पत्ते लालपन लिए होते हैं |

मार्किट और व्यावसायिक जानकारी

आम तौर पर रिटेल में निसोथ का 250 ग्राम का पैकेट 1900 रुपये एम.आर.पी. प्रिंट होता है जो कि 350 रुपये में स्कीम के साथ उपलब्ध हो जाता है और 100 ग्राम का पैकट 240 रुपये का उपलब्ध हो जता है | यह स्कीमे समय समय पर बदलती रहती हैं |

Nishoth

इसको खरीदने के लिए आप अमेजन पर जा सकते हैं | यदि आप इसे उगाते हैं तो सभी कानूनी प्रक्रियाओं की पूर्ती के बाद आप इसे पैक करके अमेजन या अन्य किसी दूसरी साईट पर बेच भी सकते हैं |

सावधानियां

निशोथ एक बहुत ही गर्म प्रकृति का औषध है इसके अधिक मात्र अमें सेवन से आँतों को नुक्सान पहुँच सकता है |

जड़ी बूटियों की जानकारी होने पर आप अपने आसपास की जगह से इनका संग्रह करके इनका उपयोग कर सकते हैं | इनके उपयोग से पूर्व इनके बारे में पूरा ज्ञान होना आवश्यक है अच्छा रहेगा कि विषय के जानकार वैध या डॉक्टर के परामर्श के बाद ही आप इनका उपयोग करें |

Leave a Comment