देखिए रिपोर्ट :1509 DHAN के क्यों गिर रहे हैं भाव!

1509 DHAN के 2 October 2022 के मंडी भाव (Today Mandi Bhav)

आज हम उन कारणों की पड़ताल करेंगे जिनके कारण 1509 धान के भावों में गिरावट आई है। जबकि पिछले सितंबर के महीने में 1509 धान के भाव 200 से  लेकर 250 तक ज्यादा चल रहे थे। किसान भाई उम्मीद कर रहे थे कि जैसे-जैसे मंडी में 1509 की आवक बढ़ेगी, वैसे-वैसे भाव में तेजी आ सकती है। पर हुआ इसके एकदम उलटा। दरअसल 30 सितंबर के बाद से लगातार गिरावट जारी है और 1509 का माहौल बदलता हुआ दिख रहा है। आखिर क्या कारण रहे हैं, जिनकी वजहों से 1509 धान का भाव लगातार गिर रहा है, उनकी हम पड़ताल करेंगे।

इस बार 1509 को लेकर निर्यातक ठंडे बैठे हैं, वो जोश-खरोश उनमें नजर नहीं आ रहा है। एक तो बड़ा कारण यह भी है जिसकी वजह से 1509 के भाव उठने के बजाय लगातार गिर रहे हैं। जब मांग ही नहीं है तो भाव में तेजी कैसे संभव है। दूसरी तरफ आवक लगातार बढ़ रही है और खरीदार कम हैं। उसकी वजह से भी भाव में गिरावट दर्ज हुई है। दरअसल सारा खेल डिमांड और सप्लाई का ही है।

कितना लुढ़का 1509 चावल

धान के भाव कम होने का असर 1509 चावल पर भी दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में 300 से लेकर 400रु तक  1509 चावल के भाव गिरे हैं। जानकारों ने बताया है कि 1509 चावल का न्यूनतम 6000रु प्रति क्विंटल, औसत-6300रु प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 6500रु प्रति क्विंटल रहा है। जो कि पिछले सप्ताह की तुलना में करीब-करीब 550रु कम है।

हालांकि अमृतसर मंडी में 1509 धान (कंबाइन) का भाव 3650रु रहा है फिर भी ज्यादातर मंडियों में 3300रु से लेकर 3500रु प्रति क्विंटल आम भाव बना हुआ है।

सबसे अधिक भाव – 1509 धान का अमृतसर मंडी में रहा

दूसरी तरफ मंडी के गुणा-गणित पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का अनुमान यह था कि इस बार बासमती धान के भाव खासकर 1121 एवं 1509 के भाव काफी बढ़ सकते हैं। उसका मुख्य कारण यह था कि भारी बारिश के कारण कईं जगह धान बर्बाद हो गए थे, तो निर्यात पर रोक लगने के कारण भी भाव बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी।

2 अक्टूबर 2022 को मंडी में 1509 DHAN का भाव

चीका मंडी (Chika Mandi) में आज के भाव- 1509 (कंबाइन)-3150रु, पीआर 14-2260रु, पीआर-26-2120

कैथल मंडी (Kaithal Mandi) में 1509 धान (कंबाइन)-3300रु, हाथ भाव-3400रु

नरेला मंडी (Narela Mandi में 1509 धान (कंबाइन)-3201रु

गढ़ मुक्तेश्वर मंडी (Garh Mukteshwar Mandi) में भाव-1509 धान (कंबाइन)-3100रु, हाथ भाव-3300रु, धान सुगंधा-2700रु, आरएच 10-2400रु

Leave a Comment